Prostarm Info Systems IPO: महाराष्ट्र की पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स का ₹168 करोड़ का IPO 27 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वैसे कंपनी ने IPO खुलने से एक दिन पहले ही एंकर निवेशकों से 50.4 करोड़ रुपये जुटा लिए है। प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स UPS और इन्वर्टर जैसे पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी 1.6 करोड़ नए इक्विटी शेयरों के बदले ₹168 करोड़ जुटाने के लिए अपना IPO लेकर आई है।
