Protean eGov Tech के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 23.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अब सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 9 नवंबर तक किए जाने की संभावना है। कंपनी आईपीओ के जरिए 490.33 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 752-792 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया। निवेशक तीन आसान स्टेप्स के साथ BSE वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
1. इश्यू टाइप 'इक्विटी' और इश्यू का नाम 'Protean eGov Technologies Limited' सेलेक्ट करें।
2. अब 'एप्लिकेशन नंबर' या 'पैन नंबर' दर्ज करें।
3. बॉक्स को चेक करें (I am not a robot) और अंत में 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।
IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर ऐसे करें चेक
1. 'प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड - IPO' सेलेक्ट करें।
2. अब 'पैन नंबर', या 'एप्लिकेशन नंबर', या 'डीपी क्लाइंट आईडी' दर्ज करें।
3. अंत में 'Search' बटन पर क्लिक करें।
अलॉटमेंट के बाद इक्विटी शेयर 10 नवंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में जमा कर दिए जाएंगे। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इसके इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग 13 नवंबर यानी टी+3 टाइमलाइन पर होगी।
यह इश्यू कुल 23.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 46.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 31.62 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का हिस्सा 8.93 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यह सब्सक्रिप्शन के बाद आज 9 नवंबर को 81 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 873 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 10.23 फीसदी का मुनाफा होगा।