Protean eGov Tech IPO : पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Protean eGov Tech IPO : इश्यू को 43.78 लाख शेयरों के मुकाबले 47.16 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 490.33 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका होगा

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 10:00 PM
Protean eGov Tech के आईपीओ को आज 6 नवंबर को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Protean eGov Tech के आईपीओ को आज 6 नवंबर को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू को 43.78 लाख शेयरों के मुकाबले 47.16 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 490.33 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। इसके लिए 752-792 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 1.65 गुना


रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 1.50 गुना

टोटल - 1.08 गुना

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

Protean eGov Technologies ऊपरी प्राइस बैंड पर 61.91 लाख इक्विटी शेयरों के IPO से 490.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस इश्यू में केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा, जिसके तहत 360 वन स्पेशल अपॉर्च्युनिटीज फंड, एनएसई इन्वेस्टमेंट्स, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, डॉयचे बैंक एजी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित कई निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। इसलिए इश्यू के माध्यम से जुटाया गया सारा पैसा, शेयर बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा।

शेयरों का अलॉटमेंट

IPO क्लोज होने के बाद 13 नवंबर तक IPO शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इक्विटी शेयर 16 नवंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। IPO शेड्यूल के अनुसार, Protean eGov Technologies के शेयर 17 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

कंपनी के बारे में

Protean eGov Technologies को पहले NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था। कंपनी, सरकार के साथ कोलैबोरेशन में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्रिएट करती है और सिटीजन सेंट्रिक ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलप करती है। यह भारत सरकार के 7 मंत्रालयों में 19 प्रोजेक्ट डेवलप और इंप्लीमेंट कर चुकी है। Protean eGov Technologies, टैक्स इनफॉरमेशन नेटवर्क, PAN प्रोसेसिंग, NPS और अटल पेंशन योजना के मैनेजमेंट जैसी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के प्रोविजन में मार्केट लीडर बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।