Pyramid Technoplast IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹151-166 पर तय, जानें बाकी डिटेल्स

Pyramid Technoplast IPO: इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 18 अगस्त को खुलेगा। यह इश्यू 22 अगस्त को खुलेगा होगा। SBFC फाइनेंस, कॉनकॉर्ड बायोटेक और TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के बाद यह इस महीने खुलने वाला चौथा आईपीओ होगा। कंपनी अपने शेयरों को 151-166 रुपये के दायरे में बेचेगी

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 9:58 PM
Pyramid Technoplast ने अपने IPO से करीब 153.05 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है

Pyramid Technoplast IPO: इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 18 अगस्त को खुलेगा। यह इश्यू 22 अगस्त को खुलेगा होगा। SBFC फाइनेंस, कॉनकॉर्ड बायोटेक और TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के बाद यह इस महीने खुलने वाला चौथा आईपीओ होगा। कंपनी अपने शेयरों को 151-166 रुपये के दायरे में बेचेगी और निवेशक लॉट के हिसाब से इन शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के न्यूनतम 90 शेयर होंगे और उसके बाद इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

रिटेल निवेशकों को एक लॉट (90 शेयर) की बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,940 रुपये लगाने होंगे और उनका अधिकतम निवेश 1,94,220 रुपये (1,170 शेयर) का हो सकता है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले, यानी 17 अगस्त को एंकर निवेशकों के लिए स्पेशल इश्यू लाया जाएगा।

कंपनी अपने आईपीओ के तहत कुल 92.2 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। इसमें से 55 लाख नए शेयर होंगे, जिनकी बिक्री से मिलने वाला पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। वहीं बाकी 37.2 लाख शेयरों को कंपनी के मौजूदा प्रमोटरों की बिक्री के लिए रखा जाएगा। कंपनी ने बताया कि उसकी प्रमोटर क्रेडेंस फाइनेंशियल कंसल्टेंसी 37.2 लाख शेयर बेचेगी।


यह भी पढें- Tata Steel Shares: टाटा स्टील के शेयरों ने 2023 में दिया सपाट रिटर्न, अब आगे क्या हो निवेश की रणनीति?

166 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के लिहाज से, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने अपने आईपीओ से करीब 153.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने कहा कि वह नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज का चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

आईपीओ का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 20 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

बोली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी अपने शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को करेगी। सफल निवेशकों को उनके डीमैट खातों में 29 अगस्त तक शेयर मिल जाएंगे। वहीं असफल निवेशकों के बैंक खातों में 28 अगस्त तक रिफंड जमा कर दिया जाएगा। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध होंगे। लिस्टिंग की संभावित तारीख 30 अगस्त है।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने वित्त वर्ष 2023 में 31.76 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। वहीं इसका रेवेन्यू 480 करोड़ रुपये रहा था। PNB इन्वेस्टमेंट सर्विसेज और फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।