Radiant Cash Management IPO: पहले दिन सिर्फ 4% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से कंपनी को 6% मिली बोली

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का आईपीओ पहले दिन शुक्रवार 23 दिसंबर को 4 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को रिटेल निवेशकों से 6% बोली मिली। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों का करीब 5 फीसदी सब्सक्राइब किया

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 8:26 PM
Radiant Cash Management के IPO के लिए निवेशक 27 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे

Radiant Cash Management Services IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का इनीशियल पब्लिक (IPO) ऑफर आज यानी शुक्रवार 23 दिसंबर से बोली के लिए खुल गया है। कंपनी के IPO को पहले दिन सिर्फ 4 फीसदी बोली मिली। Radiant Cash Management ने अपने IPO के तहत कुल 2.74 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे 11.26 लाख शेयरों के लिए बोली मिली है। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का 6 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 11,400 शेयरों के लिए बोलियां जमा की, जबकि उनके लिए करीब 58.77 लाख शेयरों को आरक्षित किया गया है।

इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) के हिस्से में कंपनी को 5 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ने अपने IPO का 50% हिस्सा QIB के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए और बाकी 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 116.38 करोड़ रुपये

रिटेल कैश मैनेजमेंट सेवा मुहैया कराने वाली इस कंपनी ने एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 116.38 करोड़ रुपये जुटाने के बाद अपने IPO साइज को 3.91 करोड़ शेयरों से घटाकर 2.74 करोड़ शेयरों का कर दिया है।


यह भी पढ़ें- Black Friday: सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया जबरदस्त गोता, कोरोना और मंदी सहित इन 4 वजहों से आज लुढ़का शेयर बाजार

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 388 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और शेष 328 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। इस इश्यू में निवेशक 27 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 94-99 रुपये का प्राइस बैंड और 150 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया है।

Radiant Cash Management Services IPO GMP

बाजार जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयर शुक्रवार 23 दिसंबर को 3 रुपये या करीब 1% के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

रेडियंट भारत में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ऑर्गेनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कैश मैनेजमेंट सर्विसेज से संबंधित आउटसोर्सिंग रिक्वायरमेंट को पूरा करता है। मार्च 2022 तक नेटवर्क लोकेशन या टच प्वाइंट के मामले में रिटेल कैश मैनेजमेंट सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में मार्च 2022 को समाप्त वर्ष में 18 प्रतिशत यानी 38.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में IPO बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।