Radiant Cash Management IPO: आज खुल गया 388 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

Radiant Cash Management IPO: इस महीने का छठा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (Radiant Cash Management Services) के 388 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और शेष 328 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 11:51 AM
Radiant Cash Management Services में 16 एंकर निवेशकों ने पैसे लगाए हैं।

Radiant Cash Management IPO: इस महीने का छठा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज 23 दिसंबर को खुल चुका है। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (Radiant Cash Management Services) के 388 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और शेष 328 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 116.38 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग डिटेल्स के मुताबिक कंपनी ने एंकर निवेशकों को 99 रुपये के भाव पर 1.17 करोड़ शेयर जारी किए हैं। इस इश्यू में निवेशक 27 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। यह Abans Holdings, Sula Vineyards, Landmark Cars, KFin Technologies, और Elin Electronics के बाद इस महीने का छठा इश्यू है।

16 एंकर निवेशकों ने लगाए हैं पैसे

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज में 16 एंकर निवेशकों ने पैसे लगाए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक एंकर बुक के जरिए एचडीएफसी ट्रस्टी, आदित्य बिरला सन लाइफ ट्रस्टी, इमर्जिंग बिजनेस फंड, एल्केमी एमर्जिंग लीडर्स ऑफ टूमॉरो, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, डवटेल इंडिया फंड, सोसायटे जनरल, बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज, यूटीआई म्यूचुअल फंड और सेंट कैपिटल फंड ने इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।


Droneacharya Listing: कमजोर मार्केट में भी 90% का लिस्टिंग गेन, ड्रोन स्टार्टअप की मार्केट में धांसू एंट्री

Radiant Cash Management Services IPO की डिटेल्स

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 388 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और शेष 328 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। प्रमोटर डेविड देवशयम और निवेशक एसेंट कैपिटल एडवाइजर्स इंडिया ओएफएस विंडो के तहत 3.31 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। इस इश्यू में निवेशक 27 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

इस इश्यू के लिए 94-99 रुपये का प्राइस बैंड और 150 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया है।

इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वाइलिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। IIFL सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और यस सिक्योरिटीज इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इंटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, स्पेशल फैब्रिकेटेड आर्मर्ड वैन्स की खरीदारी और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

रेडियंट भारत में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ऑर्गेनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कैश मैनेजमेंट सर्विसेज से संबंधित आउटसोर्सिंग रिक्वायरमेंट को पूरा करता है। मार्च 2022 तक नेटवर्क लोकेशन या टच प्वाइंट के मामले में रिटेल कैश मैनेजमेंट सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में मार्च 2022 को समाप्त वर्ष में 18 प्रतिशत यानी 38.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।