Rainbow Childrens Medicare IPO: रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों का आज यानी गुरुवार 5 मई को अलॉटमेंट हो सकता है। कंपनी के 1,595 करोड़ के IPO के लिए जिन निवेशकों ने बोली लगाई है, वे आज शाम BSE की वेबसाइट और आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के IPO का आधिकारिक रजिस्ट्रार KFin Technologies लिमिटेड है।
