Rajgor Castor Derivatives IPO: 17 अक्टूबर को खुलेगा कंपनी का इश्यू, प्राइस बैंड 47-50 रुपये

यह इस महीने खुलने वाला तीसरा IPO है। इस IPO के लिए प्राइस बैंड 47-50 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैस्टर ऑयल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अपर प्राइस बैंड पर 47.8 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस ऑफर के तहत 44.48 करोड़ रुपये के 88.95 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के जरिये प्रमोटर्स के 6.66 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:25 PM
राजगोर फैमिली कैस्टर ऑयल, कैस्टर ऑयल केक, हाई-प्रोटीन ऑयल केक आदि की मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में है।

अहमदाबाद की कंपनी राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स (Rajgor Castor Derivatives) का IPO 17 अक्टूबर को खुलेगा। यह इस महीने खुलने वाला तीसरा IPO है। इस IPO के लिए प्राइस बैंड 47-50 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैस्टर ऑयल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अपर प्राइस बैंड पर 47.8 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस ऑफर के तहत 44.48 करोड़ रुपये के 88.95 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये प्रमोटर्स के 6.66 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी।

ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी 3.33 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी का एंकर बुक 16 अक्टूबर को खुलेगा और 20 अक्टूबर को यह ऑफर बंद हो जाएगा। इस IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इसके अलावा, अन्य जरूरतों के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

बिजनेस एंड फाइनेंशियल


राजगोर फैमिली कैस्टर ऑयल, कैस्टर ऑयल केक, हाई-प्रोटीन ऑयल केक आदि की मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में है। कंपनी B2B बिजनेस मॉडल के तहत काम करती है। पिछले वित्त वर्षों में राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स का अर्निंग ग्रोथ काफी बेहतर रही है और उसके नेट प्रॉफिट 0.52 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू 39.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 428.78 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.93 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि में रेवेन्यू 112.7 करोड़ रुपये था।

अन्य जानकारी

ऑफर का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है, जबकि 35 पर्सेंट शेयर रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15 पर्सेंट हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए आरक्षित है। इश्यू के तहत निवेशक कम से कम 3,000 शेयरों के लिए बिड कर सकते हैं। साथ ही, शेयरों की बिक्री 3,000 के मल्टीपल में ही होगी। कंपनी 26 अक्टूबर तक शेयरों के आवंटन को फाइनल कर देगी और 30 अक्टूबर तक शेयर निवेशकों के डीमैट खाते में पहुंच जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।