Rajputana Biodiesel IPO Subscription 3rd Day: बॉयोफ्यूल्स और इसके बाय-प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली राजपूताना बॉयोडीजल के एसएमई आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। खुदरा निवेशकों के दम पर ₹24.70 करोड़ का यह इश्यू अब तक 87 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 100 रुपये यानी 76.92% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।
