RateGain Travel Tech IPO: हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल इंडस्ट्री में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस कंपनी (SaaS) का इश्यू 7 दिसंबर को खुलने वाला है। कंपनी के इश्यू का प्राइस-बैंड 405-425 रुपए है। इश्यू 9 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का एंकर बुक 6 दिसंबर को खुलने वाला है। RateGain Travel Tech के इश्यू में 375 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 2,26,05,530 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।
