Get App

Razorpay IPO: SEBI से आईपीओ लाने की मिली मंजूरी, $500 करोड़ का हो सकता है वैल्यूएशन

Razorpay IPO: अपने मुख्य कॉरपोरेट डोमिसाइल को भारत शिफ्ट करने के बाद अब रेजरपे लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। इसे लेकर कंपनी को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि अहम ये है कि कंपनी का वैल्यूएशन घट सकता है। जानिए वैल्यूएशन में कितना फर्क दिख सकता है और कंपनी की सेहत कैसी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 9:28 AM
Razorpay IPO: SEBI से आईपीओ लाने की मिली मंजूरी, $500 करोड़ का हो सकता है वैल्यूएशन
Razorpay IPO: रेजरपे को साल 2014 में आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्रों हर्षिल माथुर और शशांक कुमार ने शुरू किया था।

Razorpay IPO: दिग्गज फिनटेक कंपनी रेजरपे जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है। कंपनी को इसके लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) से मंजूरी मिल गई है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक रेजरपे इस आईपीओ के जरिए ₹5,500 करोड़ से ₹6,500 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने आईपीओ का ड्राफ्ट सेबी के पास जून 2026 में कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के तहत गोपनीय तरीके से दाखिल किया था। इस रूट के जरिए कंपनियां अपनी संवेदनशील वित्तीय और कारोबारी जानकारी सार्वजनिक किए बिना भी आईपीओ की प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं।

साल 2021 में मिला था $750 करोड़ का वैल्यूएशन

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का लक्ष्य लगभग $500 करोड़ यानी करीब ₹49,000-50,000 करोड़ का वैल्यूएशन हासिल करना है। रेजरपे को आखिरी बार साल 2021 में $750 करोड़ का वैल्यूएशन मिला था। उस समय कंपनी ने फंडिंग राउंड में $37.5 करोड़ जुटाए थे।

12 साल पहले शुरू हुई थी Razorpay

सब समाचार

+ और भी पढ़ें