इस IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका, दो दिनों में 33 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

IPO News: एक ऐसी ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है, जिसके शेयर ग्रे मार्केट में रॉकेट बने हैं। ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के हिसाब से तो लिस्टिंग पर 30% से अधिक मुनाफा मिल सकता है। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें कि कंपनी का कारोबार कैसा है और इसकी सेहत कैसी है

अपडेटेड May 07, 2026 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
Recode Studios IPO के ₹45 करोड़ के आईपीओ में ₹150-₹158 के प्राइस बैंड और 800 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

Recode Studios IPO Subscription 3rd Day: ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बेचने वाली रिकोड स्टूडियोज के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। खुदरा निवेशकों के दम पर दो दिनों में ₹45 करोड़ का यह आईपीओ 33 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर ₹48 यानी 30.38% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 3.54 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 56.41 गुना


खुदरा निवेशक- 40.56 गुना

टोटल- 33.40 गुना

Recode Studios IPO की डिटेल्स

रिकोड स्टूडियोज के ₹45 करोड़ के आईपीओ में ₹150-₹158 के प्राइस बैंड और 800 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 8 मई को फाइनल होगा और फिर BSE SME पर 12 मई को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार मुद्रा आरटीए वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 28,22,400 नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.74 करोड़ पंजाब के लुधियाना में नई वेयरहाउस फैसिलिटी बनाने, ₹5.41 करोड़ मार्केट और एडवरटाइजमेंट, ₹19.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Recode Studios के बारे में

वर्ष 2021 में बनी 'रिकोड' ब्रांड की ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी रिकोड स्टूडियोज ओमनीचैनल नेटवर्क के जरिए अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके तहत कंपनी के पास अपने खुद के स्टोर्स हैं, फ्रेंचाइजी स्टोर्स हैं। इसके अलावा यह थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ अपने खुद के वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए भी प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। देश के 14 राज्यों में इसके 24 स्टोर्स हैं जिसमें से 3 तो इसके खुद के हैं। इसके प्रोडक्ट रेंज में मेक-अप, स्किनकेयर, बॉडी केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज हैं। कंपनी के आईपीओ ड्राफ्ट के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरीज और प्राइस प्वाइंट्स पर इसके 350 से अधिक SKUs (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) हैं। इसके प्रोडक्ट्स को थर्ड पार्टी बनाती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹69 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹27 लाख ही रह गया लेकिन फिर वित्त वर्ष 2025 में यह तेजी से बढ़कर ₹3.30 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में लगातार ग्रोथ दिखी और यह सालाना 46% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹47.94 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹9.06 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹57.45 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। दिसंबर 2025 के आखिरी में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में ₹9.70 करोड़ पड़े थे।

पैसे रखें तैयार, ये दिग्गज कंपनी लाने जा रही ₹2000 करोड़ का IPO! विप्रो के अजीम प्रेमजी ने भी लगाया है पैसा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।