Regaal Resources IPO: कोलकाता की एग्रो-प्रोसेसिंग कंपनी Regaal Resources के IPO का आज दूसरा दिन है। ₹306 करोड़ के इस आईपीओ को दूसरे दिन की बोली में करीब 10 गुना सब्सक्राइब हो गया है। 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 21 गुना अधिक, रिटेल निवेशकों का कोटा लगभग 10 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं QIBs ने अपने हिस्से को लगभग 3 गुना सब्सक्राइब किया। ग्रे मार्केट में भी Regaal Resources के शेयरों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, जो एक मजबूत लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।
Regaal Resources IPO की पूरी जानकारी
प्राइस बैंड: ₹96 से ₹102 प्रति शेयर।
इश्यू साइज: ₹306 करोड़ जिसमें ₹210 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 94.12 लाख शेयरों का OFS है।
लॉट साइज: 144 शेयर, यानी बोली लगाने के लिए कम से कम ₹14,688 का निवेश करना होगा ।
महत्वपूर्ण डेट्स: शेयरों का अलॉटमेंट 18 अगस्त तक फाइनल होने की संभावना है। इसके साथ ही 20 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग होनी है।
क्या आपको करना चाहिए अप्लाई?
Regaal Resources के आईपीओ में अप्लाई करना चाहिए या नहीं, इस पर एक्सपर्ट्स की मिली-जुली राय है:
INVasset PMS के Anirudh Garg का कहना है कि Regaal का RoE और EPS अपने सेगमेंट की कंपनियों की तुलना में काफी मजबूत है, जबकि P/E रेश्यो कम है। हालांकि, उनका मानना है कि कंपनी पर बड़ा कर्ज एक प्रमुख चिंता का विषय है।
Vibhavangal Anukulakara Private Limited के Siddharth Maurya का कहना है कि यह आईपीओ भारत के मिड-कैप एग्रो-प्रोसेसिंग उद्योग में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। कृषि उत्पादों की मांग बढ़ने से Regaal जैसी कंपनियां विकास के लिए अच्छी स्थिति में हैं।
Anand Rathi ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को लंबी अवधि के लिए इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उन्होंने कंपनी के रणनीतिक स्थान, ग्राहकों की लंबी लिस्ट और विस्तार योजनाओं को दीर्घकालिक विकास के लिए मजबूत आधार बताया है।
ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?
इनवेस्टोरगेन के आंकड़ों के अनुसार, Regaal Resources के अनलिस्टेड शेयर आईपीओ प्राइस पर लगभग 31.37% के प्रीमियम के साथ ₹125 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे है। यह पिछले हफ्ते के 18% GMP से काफी ज्यादा है। यानी लेटेस्ट GMP के आधार पर निवेशकों को करीब 31% का बंपर लिस्टिंग गेन की संभावना है।