Get App

ResGen IPO : 28 फरवरी को खुलेगा इश्यू, 45-47 रुपये है प्राइस बैंड, चेक करें आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल

ResGen IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी 2023 को खुलने वाला है और निवेशक इसमें 2 मार्च 2023 तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 45–47 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों के BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 23, 2023 पर 7:56 PM
ResGen IPO : 28 फरवरी को खुलेगा इश्यू, 45-47 रुपये है प्राइस बैंड, चेक करें आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल
प्लास्टिक वेस्ट कंपनी के लिए सस्टेनेबल सॉल्युशन प्रोवाइड करने वाली फर्म ResGen का आईपीओ आने वाला है।

ResGen IPO : प्लास्टिक वेस्ट कंपनी के लिए सस्टेनेबल सॉल्युशन प्रोवाइड करने वाली फर्म ResGen का आईपीओ आने वाला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी 2023 को खुलने वाला है और निवेशक इसमें 2 मार्च 2023 तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी के शेयरों के BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ के लिए 45–47 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए इश्यू साइज 28.20 करोड़ का है। कंपनी इसके ज़रिए 28.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ के तहत पूरी तरह से फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, यानी इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है।

निवेशकों को कम से कम 3000 शेयरों के लिए दांव लगाना होगा। 3000 शेयरों के लॉट साइज के हिसाब से निवेशकों को 1,41,000 रुपये निवेश का निवेश करना होगा। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 8 मार्च को होगा। वहीं, लिस्टिंग डेट 13 मार्च है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें