एसएमई सेक्शन में ₹31.09 करोड़ का रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स IPO 833.56 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के साथ 23 सितंबर को बंद हो गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 306.73 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1,593 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 807.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब 24 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 28 सितंबर को हो सकती है।
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स लिमिटेड एक एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है। जिन लोगों ने इसके IPO में पैसे लगाए हैं, वे IPO के लिए रजिस्ट्रार Maashitla Securities Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं...
Maashitla Securities की वेबसाइट से
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स K-12 स्टूडेंट्स के लिए रोबोटिक्स, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) में टेक्नोलॉजी-बेस्ड लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी पूरे भारत में स्कूलों, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और सरकारी संगठनों को एंड-टू-एंड एजुकेशनल लेबोरेटरी सेटअप सॉल्यूशन, सब्सक्रिप्शन-बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम, टीचर ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, एजुकेशनल किट और टेक्निकल सपोर्ट की पेशकश करती है।
ग्रे मार्केट से क्या संकेत
ग्रे मार्केट में रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का शेयर 51.89 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग अच्छे गेन के साथ हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। इसके संकेत लिस्टिंग के दिन सच ही हो जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है। IPO में 29.33 लाख नए शेयर जारी हुए। फाइनल इश्यू प्राइस ₹106 प्रति शेयर था। कंपनी ने इश्यू की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹8.78 करोड़ जुटाए। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
Robokidz Eduventures का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 58 प्रतिशत बढ़कर ₹93.72 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹10 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर ₹29.80 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹59.16 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹4.98 करोड़ रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।