Rocking Deals IPO : 22 नवंबर को खुलेगा इश्यू, GMP समेत तमाम डिटेल

Rocking Deals ने इश्यू के लिए 136-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बी2बी री-कॉमर्स कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 21 करोड़ रुपये जुटाने का है। रॉकिंग डील्स के शेयर NSE इमर्ज पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 15 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 4:59 PM
रॉकिंग डील्स सर्कुलर इकोनॉमी का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Rocking Deals IPO : रॉकिंग डील्स सर्कुलर इकोनॉमी का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 136-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बी2बी री-कॉमर्स कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 21 करोड़ रुपये जुटाने का है। रॉकिंग डील्स के शेयर NSE इमर्ज पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 15 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। ग्रे मार्केट (GMP) में रॉकिंग डील्स के शेयर 0 फीसदी पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आईपीओ के शेयर इश्यू प्राइस के समान कीमत पर यानी ₹140 प्रति शेयर पर उपलब्ध हैं।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

निवेशक कम से कम 1000 शेयरों और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 140000 रुपये का निवेश करना होगा। कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।


रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकोनॉमी ने कहा कि इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल पूंजी की जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा ब्रांड पोजिशनिंग, मार्केटिंग, विज्ञापन और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में भी फंड का इस्तेमाल होगा। RDCEL के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अमन प्रीत ने कहा, "हमें एक और उपलब्धि हासिल करने और पब्लिकली लिस्टेड कंपनी बनने के अपने मिशन के करीब पहुंचने की खुशी है।"

कंपनी के बारे में

रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकोनॉमी लिमिटेड एक बी2बी सोर्सिंग कंपनी है। यह दिग्गज एक्सक्लूसिव इन्वेंटरी ब्रांड है और सभी अनबॉक्स्ड, रिटर्न्स, एक्सट्रा और रिफर्बिश्ड इन्वेंटरी के लिए भारत का वन स्टॉप सॉल्यूशन है। देश के हर कोने में इसकी मजबूत उपस्थिति है। कंपनी की स्थापना अमन प्रीत द्वारा की गई थी और यह फरीदाबाद मुख्यालय वाले रॉकिंगडील्स ग्रुप का एक हिस्सा है, जो बी2बी सोर्सिंग से लेकर बी2सी रिटेलिंग तक काम करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।