Get App

Rolex Rings IPO: लिस्टिंग से पहले ये शेयर ग्रे मार्केट में 50%प्रीमियम पर कर रहा ट्रेड

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का IPO 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2021 पर 1:27 PM
Rolex Rings IPO: लिस्टिंग से पहले ये शेयर ग्रे मार्केट में 50%प्रीमियम पर कर रहा ट्रेड

फोर्जिंग कंपनी Rolex Rings के शेयरों की ग्रे मार्केट में जोरदार मांग देखने को मिल रही है। अगले हफ्ते होने वाली लिस्टिंग को पहले ये शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 50 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। लिस्टिंग के पहले आईपीओ इश्यूज के ग्रे मार्केट प्रीमियम को ट्रैक करने वाले IPO Watch और IPO Central data पर नजर डालें तो इस ऑटोमोटिव कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी के शेयर 450 रुपए प्रीमियम पर नजर आ रहे थे। यानी इसकी इसकी ग्रे मार्केट ट्रे़डिंग प्राइस 1,350 रुपए पर नजर आ रही हो जो 900 रुपए के इश्यू प्राइस से अच्छा-खासा ज्यादा है।

इस शेयर की BSEऔर NSE दोनों पर 9 अगस्त को लिस्टिंग होगी। ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का IPO 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने इश्यू से 731 करोड़ रुपए जुटाए  हैं। इतने जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के बाद अब सबकी नजरें Rolex Rings की लिस्टिंग पर टिकी हुई हैं। Rolex Rings के शेयरों की लिस्टिंग 9 अगस्त को होने वाली है।

CapitalVia Global Research की लिखिता छेपा (Likhita Chepa) का कहना है कि Rolex Rings IPO को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखते हुए इसके प्रीमियम पर लिस्ट होने के संकेत मिल रहे हैं। प्राइमरी मार्केट का मूड सेकेंडरी मार्केट पर भी निर्भर करता है। भारती बाजार के न्यू हाी की तरफ बढ़ने के साथ ही प्राइमरी मार्केट में भी जोश नजर आ रहा है।

कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 880-900 रुपए तय किया गया था।  इस इश्यू में 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू था। वहीं, ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के तहत Rivendell PE LLC ने 75 लाख शेयर बेचे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें