Rolex Rings IPO: अलॉटमेंट आज हो सकता है, ग्रे मार्केट प्रीमियम मजबूत, तो क्या होगी दमदार लिस्टिंग

Rolex Rings IPO: कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज और लिस्टिंग 9 अगस्त को हो सकती है

अपडेटेड Aug 04, 2021 पर 1:13 PM

Rolex Rings IPO: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली Rolex Rings के शेयरों का आवंटन आज यानी 4 अगस्त को हो सकता है। कंपनी 731 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था। जबकि 675 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे। Rivendell PE LLC कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

कंपनी का इश्यू 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालीफाइड  इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 143.58 गुना भरा। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 360.11 गुना बुक हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 24.49 गुना बोली लगी थी।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

Rolex Rings के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) काफी मजबूत चल रहा है। 3 अगस्त को इसका प्रीमियम 555 रुपए था। यानी यह कंपनी के इश्यू प्राइस का करीब 50 फीसदी है। Rolex Rings का इश्यू प्राइस 420-450 रुपए था।

Glenmark Life Sciences IPO Allotment: ग्रे मार्केट प्रीमियम से क्यों परेशान हैं निवेशक, कैसे चेक करें अलॉटमेंट

हालांकि इश्यू खुलने से अब तक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में मामूली गिरावट भी आई है। लेकिन निवेशकों को भरोसा है कि इसकी लिस्टिंग दमदार होगी।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.


इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।

Hot Stocks: आज की 3 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है 9-15% की कमाई

Rolex Rings के शेयरों का अलॉटमेंट 4 अगस्त को होने वाला है। अगर आपको शेयर नहीं मिला तो आपका पैसा 5 अगस्त तक वापस आ जाएगा। अगर आपको शेयर मिलते हैं तो आपके डिमैट अकाउंट में यह 5 अगस्त को नजर आएगा। Rolex Rings के शेयरों की लिस्टिंग 9 अगस्त को होने वाली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।