Hot Stocks: आज की 3 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है 9-15% की कमाई

आगे निफ्टी में तेजी कायम रहने की उम्मीद है, निफ्टी 16,350-16,400 की तरफ जा रहा है

अपडेटेड Aug 04, 2021 पर 1:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SHITIJ GANDHI,SMC Global Securities

    हाल के दिनों में की कोशिशों के बाद अंतत: निफ्टी 3 अगस्त को 16000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़नें में कामयाब रहा। ये ब्रेकआउट भारी वॉल्यूम के साथ आया है। ऑप्शंस की बात करें तो 16,000 के स्ट्राइक पर कॉल राइटर्स अपनी पोजीशन अनवाइंड करते नजर आए। वहीं, 15,900 और 16,000 strikes पर पुटराइटर्स बड़ी मात्रा में पोजीशन जोड़ते दिखे।

    अधिकांश सेक्टरों में अच्छी खरीद के चलते कल के कारोबार में सभी अहम इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। SBI, ICICI Bank, ACC, HDFC, Axis Bank और Bajaj twins जैसे हावीवेट में कल के कारोबार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिससे भारतीय बाजार रिकॉर्ड हाई पर चले गए। टेक्निकल फ्रंट पर देखें तो 15500-15900 के रेंज में लगभग 2 महीने कंसोलिडेट होने के बाद निफ्टी में फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिला है। आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी में यह तेजी कायम रहने की उम्मीद है और निफ्टी हमें 16,350-16,400 की तरफ जाता दिख सकता है।

    हमें उम्मीद है कि  बैंक निफ्टी भी इस पार्टी में शामिल होगा और वर्तमान लेवल से वह 35,800 की तरफ जाता दिखेगा। हालांकि ऊपर की तरफ 36000 के आसपास निफ्टी को एक बार फिर रजिस्टेंस का सामना करना होगा।

    शॉर्ट टर्म के लिए 3 BUY कॉल जिनमें हो सकती हैजोरदार कमाई

    Bata India | LTP: Rs 1,686.70 | इस शेयर में 1934 रुपये के लक्ष्य के लिए 1540 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 15 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।


    Larsen & Toubro (L&T) | LTP: Rs 1,631 | इस शेयर में 1805 रुपये के लक्ष्य के लिए 1520 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में11  फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    HCL Technologies | LTP: Rs 1,039 | इस शेयर में  1135रुपये के लक्ष्य के लिए 970 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में9 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।