Rolex Rings IPO: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली Rolex Rings के शेयरों का आवंटन आज यानी 4 अगस्त को हो सकता है। कंपनी 731 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था। जबकि 675 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे। Rivendell PE LLC कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।
कंपनी का इश्यू 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 143.58 गुना भरा। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 360.11 गुना बुक हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 24.49 गुना बोली लगी थी।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
Rolex Rings के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) काफी मजबूत चल रहा है। 3 अगस्त को इसका प्रीमियम 555 रुपए था। यानी यह कंपनी के इश्यू प्राइस का करीब 50 फीसदी है। Rolex Rings का इश्यू प्राइस 420-450 रुपए था।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।