ROX Hi-Tech IPO : पहले दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 21.69 गुना सब्सक्राइब

ROX Hi-Tech IPO : इसे कुल 8.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 41.40 लाख शेयर हैं। यह 54.49 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। इसके लिए 80-83 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास आईपीओ में 9 नवंबर तक निवेश का मौका है

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 10:00 PM
Story continues below Advertisement
ROX Hi-Tech के IPO आईपीओ को आज 7 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

ROX Hi-Tech के IPO आईपीओ को आज 7 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 21.69 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 8.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 41.40 लाख शेयर हैं। यह 54.49 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। इसके लिए 80-83 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास आईपीओ में 9 नवंबर तक निवेश का मौका है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 29.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 7.91 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 19.82 गुना सब्सक्राइब हुआ है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 49.95 करोड़ रुपये के 60.18 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल के तहत 5.47 लाख शेयरों (4.54 करोड़ रुपये) को बिक्री के लिए रखा गया है।

ROX हाई-टेक आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 15 नवंबर 2023 को किए जाने की उम्मीद है। कंपनी 16 नवंबर को रिफंड शुरू करेगी और शेयर 17 नवंबर को डीमैट अकाउंट्स में जमा किए जाएंगे। ROX हाई-टेक आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित तारीख 20 नवंबर 2023 तय की गई है।

कंपनी के बारे में

ROX हाई-टेक लिमिटेड एक कस्टमर-फोकस्ड आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। कंपनी डिस्ट्रीब्यूटेड आईटी सॉल्यूशन की एक कंप्रिहेंसिव रेंज प्रदान करती है, जिसमें कंसल्टिंग, एंटरप्राइज और एंड-यूजर कंप्यूटिंग, मैनेज्ड प्रिंट और नेटवर्क सर्विसेज शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।