ROX Hi-Tech IPO : अंतिम दिन निवेशकों में होड़, 210 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

इस आईपीओ का ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। आज 9 नवंबर को यह 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 183 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 120 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 4:01 PM
ROX Hi-Tech के IPO आईपीओ को आज 9 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

ROX Hi-Tech के IPO आईपीओ को आज 9 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 210.88 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 87.32 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 41.40 लाख शेयर हैं। यह 54.49 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। इसके लिए 80-83 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास आईपीओ में आज 9 नवंबर तक निवेश का मौका है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने लगाया और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 366.54 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 106.25 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 197.44 गुना सब्सक्राइब हुआ है।


ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज

इस आईपीओ का ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। आज 9 नवंबर को यह 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 183 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 120 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 49.95 करोड़ रुपये के 60.18 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल के तहत 5.47 लाख शेयरों (4.54 करोड़ रुपये) को बिक्री के लिए रखा गया है।

ROX हाई-टेक आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 15 नवंबर 2023 को किए जाने की उम्मीद है। कंपनी 16 नवंबर को रिफंड शुरू करेगी और शेयर 17 नवंबर को डीमैट अकाउंट्स में जमा किए जाएंगे। ROX हाई-टेक आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित तारीख 20 नवंबर 2023 तय की गई है।

कंपनी के बारे में

ROX हाई-टेक लिमिटेड एक कस्टमर-फोकस्ड आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। कंपनी डिस्ट्रीब्यूटेड आईटी सॉल्यूशन की एक कंप्रिहेंसिव रेंज प्रदान करती है, जिसमें कंसल्टिंग, एंटरप्राइज और एंड-यूजर कंप्यूटिंग, मैनेज्ड प्रिंट और नेटवर्क सर्विसेज शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।