Get App

RR Kabel IPO : वायर और केबल बनाने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, SEBI में दाखिल किए कागजात

R R Kabel कंपनी R R Global Group का हिस्सा है और इसने FY22 में 4386 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। दिसंबर 2022 को समाप्त नौ महीनों के लिए कंपनी का राजस्व 4,083 करोड़ रुपये रहा। FY22 में नेट प्रॉफिट 214 करोड़ रुपये और दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाले नौ महीनों में यह 125 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 07, 2023 पर 5:54 PM
RR Kabel IPO : वायर और केबल बनाने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, SEBI में दाखिल किए कागजात
भारत की पांचवीं सबसे बड़ी ब्रांडेड वायर और केबल बनाने वाली कंपनी RR Kabel अपना आईपीओ लाने जा रही है।

RR Kabel IPO : भारत की पांचवीं सबसे बड़ी ब्रांडेड वायर और केबल बनाने वाली कंपनी RR Kabel अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। RR Kabel TPG के समर्थन वाली कंपनी है। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार इस आईपीओ के तहत 225 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले 17,236,808 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी।

यहां होगा फंड का इस्तेमाल

RR Kabel इस फंड का इस्तेमाल बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कंपनी द्वारा लिए गए अनुमानित 170 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। टीपीजी एशिया VII एसएफ पीटीई लिमिटेड, एक यूएस-बेस्ड निजी इक्विटी फर्म है जिसकी RR Kabel में 20.99% हिस्सेदारी है। यह आईपीओ के माध्यम से कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी।

R R Kabel कंपनी R R Global Group का हिस्सा है और इसने FY22 में 4386 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। दिसंबर 2022 को समाप्त नौ महीनों के लिए कंपनी का राजस्व 4,083 करोड़ रुपये रहा। FY22 में नेट प्रॉफिट 214 करोड़ रुपये और दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाले नौ महीनों में यह 125 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें