Sah Polymers IPO : पैकेजिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर साह पॉलीमर्स ने IPO लॉन्च होने से पहले 29 दिसंबर को एंकर बुक (anchor book) के जरिये 30 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी में एंकरबुक के जरिये सिर्फ तीन इनवेस्टर्स – लीडिंग लाइट फंड वीसीसी, सेंट कैपिटल फंड और मावेन इंडिया फंड ने निवेश किया है। Leading Light Fund VCC ने 10.33 करोड़ रुपये, Saint Capital Fund और Maven India Fund दोनों ने एक समान 9.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। Sah Polymers ने मर्चेंट बैंकर्स के साथ परामर्श के बाद 65 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड 45.9 लाख शेयरों के अलोकेशन को अंतिम रूप दिया है।
66 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना
यह आईपीओ शुक्रवार, 30 दिसंबर को खुल गया है और 4 जनवरी को बंद हो जाएगा। कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिये 66.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है, जिसमें सिर्फ नए इश्यू शामिल होंगे। इसका मतलब है कि कंपनी इस पूंजी को अपने लिए इस्तेमाल करेगी।
पूंजी का कैसे इस्तेमाल करेगी कंपनी
कंपनी की आईपीओ से मिली पूंजी के जरिये फ्लेक्सिबिल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर (एफआईबीसी) का एक नया वेरिएंट बनाने के लिए एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजन है। साथ ही, इससे कुछ कर्ज चुकाया जाएगा और वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी की जाएंगी।
मारवाड़ी शेयर्स एंड फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, वित्त वर्ष 22 के पोस्ट इश्यू बेसिस पर 1.70 रुपये के एडजस्टेड ईपीएस को देखते हुए कंपनी 167.7 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ 38.32 गुने पीई पर लिस्ट होने जा रही है। हम कंपनी के डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को देखते हुए आईपीओ के लिए ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग देते हैं। कंपनी की भविष्य में ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए यह उचित वैल्यूएशन पर उपलब्ध है।
साह पॉलीमर्स एग्रो पेस्टिसाइड्स, दवा, सीमेंट, केमिकल, खाद, फूड प्रोडक्ट्स, कपड़े, टाइल्स और स्टील इंडस्ट्री के कंपनियों को बोरी बनाकर सप्लाई करती है। इसका कारोबार देश के 6 राज्यों और एक यूनियन टेरिटरी समेत अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कैरेबियन में फैला हुआ है। कंपनी को वित्त वर्ष 2020 में महज 30 लाख रुपये का मुनाफा हासिल हुआ था, जिसके बाद अगले वित्त वर्ष 2021 में यह बढ़कर 1.27 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2021-22 में 4.38 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।