Sahara Maritime के शेयरों की फीकी शुरुआत, सपाट लिस्टिंग के बाद 2.3% गिरा स्टॉक

Sahara Maritime Listing: सहारा मैरीटाइम के शेयरों की लिस्टिंग सपाट रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 26 दिसंबर को बीएसई पर 81 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस के बराबर है। हालांकि लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर तुरंत लाल निशान में चले गए

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 11:09 AM
Sahara Maritime Listing: यह आईपीओ आखिरी दिन तक 22.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Sahara Maritime Listing: सहारा मैरीटाइम के शेयरों की लिस्टिंग सपाट रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 26 दिसंबर को बीएसई पर 81 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस के बराबर है। हालांकि लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आई, लेकिन बस कुछ देर के लिए। इसके बाद शेयर लाल निशान में चले। सुबह 10:बजे के करीब, सहारा मैरीटाइम के शेयर बीएसई एसएमई 2% से अधिक गिरकर ₹79.15 पर कारोबार कर रहे थे।

सहारा मैरीटाइम का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पिछले 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला था। करीब 6.88 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को कुल 22 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था।

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसमें कमर्शियल व्हीकल्स की खरीदारी, ऑफिस इक्विपमेंट और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना शामिल है।


यह भी पढ़ें- Motisons Jewellers की धमाकेदार शुरुआत, 98% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशक मालामाल

सहारा मैरीटाइम ने साल 2009 में अपना कारोबार शुरू किया था। यह एक गैर-सरकारी संगठन है, जो समुद्री व्यापार से जुड़ी जरूरतों के लिए ट्रांसपोर्टेशन, स्टोरेज और कम्यूनिकेशंस सेवाएं मुहैया कराती है।

कंपनी ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न तरह की माल ढुलाई सेवाएं मुहैया कराती है और मल्टीमॉडल परिवहन, प्रोजेक्ट कार्गो हैंडलिंग, तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक्स और पैकिंग/अनपैकिंग सेवाओं जैसी अतिरिक्त पेशकशों के लिए बिचौलियों के साथ मिलकर सेवाएं देती है।

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 26.11 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 21.04 करोड़ रुपये था। वहीं इसका मुनाफा इस दौरान बढ़कर 1.21 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 52.35 लाख रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।