Sambhv Steel Tubes IPO: लेटेस्ट GMP से जबरदस्त मुनाफे की है उम्मीद! जानिए होल्ड या सेल को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

Sambhv Steel Tubes IPO: पब्लिक के लिए IPO खुलने से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ बेस्ड कंपनी ने एंकर निवेशकों को ₹82 प्रति शेयर के मूल्य पर 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों का आवंटन फाइनल किया था

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
इन्वेस्टॉर्गेन के अनुसार लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹95 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे

Sambhv Steel Tubes IPO: संभव स्टील ट्यूब्स के शेयर 2 जुलाई को शेयर बाजारों में लिस्ट होने के लिए तैयार है। कंपनी के ₹540 करोड़ के IPO को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी, और यह बोली के तीन दिनों में 28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। Sambhv Steel Tubes IPO में ₹440 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए और प्रमोटरों द्वारा ₹100 करोड़ की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल थी। IPO 25 जून से 27 जून तक सार्वजनिक बोली के लिए खुला था, जिसका प्राइस बैंड ₹77-82 प्रति शेयर तय किया गया था।

पब्लिक के लिए IPO खुलने से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ बेस्ड कंपनी ने एंकर निवेशकों को ₹82 प्रति शेयर के मूल्य पर 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों का आवंटन फाइनल किया था। व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, अशोका इंडिया, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, निवेशाए संभव फंड, सरस्वती कमर्शियल (इंडिया), एस्ट्रोन कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल, नोमुरा सिंगापुर, सोसाइटी जेनरल और बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स एंकर बुक में भाग लेने वाले संस्थागत निवेशकों में शामिल हैं। नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स Sambhv Steel Tubes IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं।

 


IPO से मिले पैसों का क्या करेगी कंपनी?

संभव स्टील ट्यूब्स बैकवर्ड इंटीग्रेशन के साथ स्टेनलेस स्टील कॉइल बनाती है। कंपनी ने आईपीओ से मिलने वाले ₹390 करोड़ का उपयोग लोन के पेमेंट करने के लिए करेगी और शेष राशि का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। बता दें कि अप्रैल 2025 के अंत तक इसका कुल बकाया कर्ज ₹554.6 करोड़ था। प्रमोटर Sambhv Steel Tubes में 71.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जो APL Apollo Tubes, Hariom Pipes Industries, Hi-Tech Pipes, JTL Industries, Rama Steel Tubes और Surya Roshni जैसी लिस्टेड कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। शेष 28.07 प्रतिशत शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों के पास हैं।

क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स की राय?

संभव स्टील ट्यूब्स के आईपीओ को लेकर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा था कि कंपनी प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा पर फेयर मूल्य पर प्रतीत होती है। निवेशकों को इस इश्यू में सब्सक्राइब करने की सलाह देते हुए, जियोजित ने कहा, 'SSTL जल जीवन मिशन और अमृत भारत योजना जैसी पहलों से प्रेरित भारत के बुनियादी ढांचे के बूम का लाभ उठाने के लिए रणनीतिक रूप से स्थित है। लगातार वित्तीय विकास, कुशल रणनीतिक सोर्सिंग और चल रही विस्तार योजनाओं के साथ एक बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड खिलाड़ी के रूप में, कंपनी दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के लिए अच्छी तरह से तैयार है।'

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने भी निवेशकों को लंबे समय के लिए इस इश्यू में सब्सक्राइब करने की सिफारिश की थी। ब्रोकरेज ने कहा, 'पूरी तरह से एकीकृत संचालन और इनहाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं से लैस कंपनी अपने इंडस्ट्री में होने वाले विकास का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

Sambhv Steel Tubes आईपीओ का लेटेस्ट GMP

इन्वेस्टॉर्गेन के अनुसार लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹95 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह ₹82 प्रति शेयर के IPO मूल्य पर लगभग 16 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दर्शाता है। बता दें कि 25 जून को IPO के लिए बोली खुलने से पहले, GMP 10 प्रतिशत से कम बताया गया था जो बाद में बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया। हालांकि GMP अब थोड़ा गिरकर 15.85 प्रतिशत हो गया है। वहीं आईपीओ वॉच के अनुसार, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर आईपीओ मूल्य पर ₹97 प्रति शेयर पर 1यानी 8 प्रतिशत GMP के साथ कारोबार कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।