Savy Infra IPO: 25 गुना हो चुका है सब्सक्राइब, आज है अंतिम दिन, जानिए कितना है लेटेस्ट GMP?

Savy Infra IPO: यह ₹69.98 करोड़ का 58.32 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। यानी रिटेल निवेशकों को मिनिमम 1,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा जिसके लिए उन्हें ₹2,73,600 के निवेश की आवश्यकता होगी

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 2:43 PM
Savy Infra IPO के शेयरों के अलॉटमेंट को 24 जुलाई को फाइनल किया जाएगा। वही 28 जुलाई को इसकी लिस्टिंग होगी

Savy Infra IPO: सैवी इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का IPO आज यानी 23 जुलाई को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। SME सेक्शन के इस आईपीओ का लक्ष्य ₹69.98 करोड़ जुटाना है। इसका प्राइस बैंड ₹120 प्रति शेयर मूल्य तय किया गया है। बोली लगाने के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार दोपहर 12:14 बजे तक, इस इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है और यह 25.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशकों का कोटा 26.25 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 48.78 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रिजर्व कोटे का 5.82 गुना सब्सक्राइब हुआ है। बता दें कि यह IPO 21 जुलाई को खुला था।

आईपीओ की पूरी जानकारी

Savy Infra IPO ₹69.98 करोड़ का बुक-बिल्डिंग इश्यू है, पूरी तरह से 58.32 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। यानी रिटेल निवेशकों को मिनिमम 1,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा जिसके लिए उन्हें ₹2,73,600 के निवेश की आवश्यकता होगी। Savy Infra IPO के शेयरों के अलॉटमेंट को 24 जुलाई को फाइनल किया जाएगा। वही 28 जुलाई को इसकी लिस्टिंग होगी।


Unistone Capital Pvt Ltd Savy Infra IPO का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि Maashitla Securities Private Limited इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। Savy Infra IPO के लिए मार्केट मेकर Globalworth Securities Limited है।

क्या करती है Savy Infra & Logistics?

Savy Infra & Logistics Limited 2006 में स्थापित एक EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। यह मुख्य तौर पर अर्थवर्क, डिमोलिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर फाउंडेशन सर्विसेज में एक्सपर्टीज रखती है। Savy Infra & Logistics Ltd. के राजस्व में वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2025 के बीच 179% की वृद्धि हुई, जबकि कर के बाद लाभ यानी PAT में 142% की वृद्धि दर्ज की गई।

Savy Infra IPO का कितना है लेटेस्ट GMP?

आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, Savy Infra & Logistics Ltd. के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल IPO प्राइस ₹120 के मुकाबले ₹143 पर ट्रेड कर रहे है। इसका मतलब है कि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 19.17% का है, जो निवेशकों के लिए अच्छे लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।