SBI Funds Management IPO: आज है आखिरी मौका, दांव लगाने से पहले जानें आज का लेटेस्ट GMP और ब्रोकरेज की राय
SBI Funds Management IPO Review: दिग्गज ग्लोबल और डोमेस्टिक ब्रोकरेज हाउसेज ने इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है। जानिए SBI के इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या है, ग्रे मार्केट में क्या भाव चल रहा है और क्या आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए या नहीं?
आईपीओ के दूसरे दिन तक निवेशकों ने इस इश्यू पर अच्छा-खासा भरोसा जताया है
SBI Funds Management IPO Review: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का ₹9,795 करोड़ का आईपीओ आज यानी 16 जुलाई को बंद होने जा रहा है। अगर आप भी इस मेगा आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज अंतिम मौका है। आईपीओ के दूसरे दिन ही इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला।
दिग्गज ग्लोबल और डोमेस्टिक ब्रोकरेज हाउसेज ने इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या है, ग्रे मार्केट क्या संकेत दे रहा है और आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए या नहीं।
अब तक का सब्सक्रिप्शन स्टेटस?
आईपीओ के दूसरे दिन तक निवेशकों ने इस इश्यू पर अच्छा-खासा भरोसा जताया है और यह कुल 2.77 गुना सब्सक्राइब हो चुका है:
रिटेल इनवेस्टर्स: रिटेल हिस्सा 1.61 गुना भरा है।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): इस केटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा और यह हिस्सा 6.58 गुना सब्सक्राइब हुआ।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.50 गुना बुक हो चुका है।
कर्मचारी और शेयरधारक: एंप्लॉय पोर्शन 2.27 गुना और शेयरधारक पोर्शन 3.98 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
इससे पहले पहले दिन यह आईपीओ कुल 68% ही सब्सक्राइब हो पाया था, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन संस्थागत निवेशकों (QIBs) के आने से गेम पूरी तरह बदल गया।
आईपीओ से जुड़ी मुख्य बातें
इश्यू साइज: ₹9,795 करोड़ (पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल - OFS)
प्राइस बैंड: ₹545 से ₹574 प्रति शेयर
लॉट साइज: न्यूनतम 26 शेयर, यानी एक लॉट के लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹14,924 निवेश करने होंगे
एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए: कंपनी ने पब्लिक इश्यू से पहले ही एंकर इनवेस्टर्स (जैसे- GIC, ADIA, BlackRock, LIC और HDFC MF) से ₹2,663 करोड़ जुटा लिए हैं।
कर्मचारियों को छूट: योग्य कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का डिस्काउंट मिल रहा है।
आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
अगर आप इस आईपीओ में दांव लगा रहे हैं, तो इन तारीखों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें:
आईपीओ क्लोजिंग डेट: 16 जुलाई 2026 (आज आखिरी दिन)
अलॉटमेंट की तारीख: 17 जुलाई 2026
रिफंड और डीमैट क्रेडिट: 20 जुलाई 2026
लिस्टिंग की तारीख: 21 जुलाई 2026 (BSE और NSE पर)
ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है?
ग्रे मार्केट से निवेशकों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आज ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर +₹92 के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा है। अगर ₹574 के ऊपरी प्राइस बैंड और ₹92 के प्रीमियम को जोड़ें, तो शेयर की अनुमानित लिस्टिंग ₹666 प्रति शेयर पर हो सकती है। यह आईपीओ प्राइस से करीब 16.03% ज्यादा है। पिछले 11 दिनों के ट्रेंड को देखें तो जीएमपी ₹75 से ₹140 के बीच घूम रहा है।
ब्रोकरेज हाउसेज की राय: खरीदें या छोड़ें?
देश के बड़े-बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने इस आईपीओ को 'Subscribe' यानी पैसा लगाने की सलाह दी है। मुख्य ब्रोकरेज फर्म्स का विश्लेषण इस प्रकार है:
Swastika Investmart- लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब: कंपनी भारत की सबसे बड़ी एएमसी है जिसके पास ₹12.5 लाख करोड़ का विशाल एयूएम (AUM) है। इसका पीई (P/E) रेशियो 38.1x है जो इंडस्ट्री के औसत (41.6x) से कम है, यानी वैल्युएशन वाजिब है।
Nirmal Bang Securities- सब्सक्राइब: एसबीआई म्यूचुअल फंड का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और रिटेल-इंस्टीट्यूशनल नेटवर्क बहुत मजबूत है। इसका 79% का EBITDA मार्जिन और 51% का ROE अपने लिस्टेड प्रतिद्वंद्वियों HDFC AMC और Nippon Life AMC से बेहतर है।
Aditya Birla Money- सब्सक्राइब: म्यूचुअल फंड इंड्रस्टी में आने वाले सालों में (FY26-FY29) 16-17% की ग्रोथ की उम्मीद है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट इस ग्रोथ का सबसे बड़ा फायदा उठाने के लिए तैयार है, इसलिए लंबी अवधि के लिए यह एक शानदार बेट है।
Anand Rathi & Arihant Capital: दोनों ब्रोकरेज ने सब्सक्राइब की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने आगाह किया है कि यह 100% ऑफर फॉर सेल (OFS) है यानी कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिलेगा और भविष्य की कमाई पूरी तरह मार्केट के परफॉर्मेंस पर टिकी होगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।