IPO Update: मार्केट रेगुलेटर SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने 8 अप्रैल को चार कंपनियों के आईपीओ (IPO) दस्तावेजों को हरी झंडी दे दी है। अब ये कंपनियां अगले एक साल के भीतर अपना IPO ला सकती हैं। इनमें शामिल हैं- Aye Finance, BlueStone Jewellery and Lifestyle, GK Energy, और Anthem Biosciences।
SEBI ने 1 से 3 अप्रैल के बीच इन कंपनियों को ‘Observation Letter’ जारी किया, जो तकनीकी तौर पर IPO की मंजूरी मानी जाती है। वहीं, ऑफिस स्पेस प्रोवाइडर WeWork India के ड्राफ्ट दस्तावेजों पर SEBI की प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है। इसके ऑब्जर्वेशन लेटर पर कोई अपडेट नहीं दिया गया।
गुरुग्राम स्थित NBFC कंपनी Aye Finance छोटे और मझोले कारोबारों (MSMEs) को कर्ज देती है। इस कंपनी के निवेशकों में Elevation Capital, CapitalG (Google की निवेश शाखा), British International Investment, और Alpha Wave India जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
IPO से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी पूंजी आधार को मजबूत करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। Axis Capital, IIFL, JM Financial, और Nuvama Wealth इस इश्यू को संभाल रहे हैं।
GK Energy सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पंप सिस्टम के लिए EPC (Engineering, Procurement, Commissioning) सेवाएं देती है। इसका हेडक्वार्टर पुणे में हैं। यह सस्टेनेबल और ग्रामीण ऊर्जा समाधान देने वाली कंपनियों में गिनी जाती है।
GK Energy के IPO को IIFL Capital और HDFC Bank लीड करेंगे।
एंथम बायोसाइंसेज का मुख्यालय बेंगलुरु में है। यह कंपनी Contract Research, Development & Manufacturing Organization (CRDMO) है, जो बायोटेक और फार्मा सेक्टर के लिए सेवाएं देती है। Anthem Biosciences की प्रतिस्पर्धी कंपनियों की बात करें, तो इनमें Syngene, Sai Life Sciences, Suven Life Sciences, और Divi’s Laboratories शामिल हैं। इसकी सेवाएं नए केमिकल और बायोलॉजिकल एंटिटी पर आधारित हैं।
इश्यू को JM Financial, Citigroup, JP Morgan, और Nomura लीड करेंगे।
इस कंपनी का हेडक्वॉर्टर भी बेंगलुरु में ही है। BlueStone Jewellery and Lifestyle देश की दूसरी सबसे बड़ी डिजिटल-फर्स्ट ज्वेलरी ब्रांड है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल पर काम करती है।
BlueStone का मुकाबला Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold, और PC Jeweller जैसे दिग्गजों से है। इश्यू के बैंकर हैं Axis Capital, IIFL Capital, और Kotak Mahindra Capital।