Get App

Gaudium IVF, Runwal Developers सहित 7 कंपनियों के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

गौडियम आईवीएफ एंड वुमैन हेल्थ अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए आईपीओ के जरिए पैसे जुटाना चाहती है। कंपनी आईपीओ में 1.13 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी की फाउंडर डॉ मनिका खन्ना 94.94 लाख शेयर बेचेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 9:50 PM
Gaudium IVF, Runwal Developers सहित 7 कंपनियों के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
सिल्वरटन इंडस्ट्रीज उत्तर प्रदेश की कंपनी है। यह ईको-फ्रेंडली स्पेशियलिटी पेपर और पेपर प्रोडक्ट्स बनाती है।

सेबी ने 7 कंपनियों को आईपीओ पेश करने की इजाजत दे दी है। इनमें गौडियम आईवीएफ, रनवेल डेवलपर्स, ऑगमोंट एंटरप्राइजेज, सिल्वरटन इंडस्ट्री, सुप्रीत केमिकल्स, सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स और लालबाबा इंजीनियरिंग शामिल हैं। सेबी ने सिल्वरटन इंडस्ट्रीज और ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स पर 12 जनवरी को ऑब्जर्वेशन इश्यू किया। रेगुलेटर ने रनवेल डेवलपर्स और लालबाबा इंजीनियरिंग के ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स पर 13 जनवरी को ऑब्जर्वेशन जारी किया।

सेबी की मंजूरी के बाद 1 साल में पेश करना होगा आईपीओ

सेबी ने सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स के ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स पर 14 जनवरी, गोडियम आईवीएफ पर 15 जनवरी और सुप्रीत केमिकल्स के ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स पर 16 जनवरी को ऑब्जर्वेशन इश्यू किया। ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स पर सेबी के ऑब्जर्वेशन इश्यू जारी करने का मतलब है कि रेगुलेटर ने आईपीओ को एप्रूवल दे दिया है। इसके बाद कंपनी को एक साल के अंदर आईपीओ लॉन्च करना होता है।

गौडियम आईवीएफ फर्टिलिटी एंड रीप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज देती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें