PayMate India IPO : मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने कंपनियों के बीच (B2B) पेमेंट और सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी PayMate India से अपडेटेड जानकारियों के साथ फिर से IPO कागजात दाखिल करने के लिए कहा है। पेमेट इंडिया ने मई 2022 में सेबी के पास 1,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए थे। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में 1,125 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और 375 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। सेबी की वेबसाइट पर ताजा जानकारी के अनुसार, नियामक ने 17 जनवरी, 2023 को कंपनी के डीआरएचपी को इस सलाह के साथ वापस कर दिया कि इसे संशोधन के बाद फिर से दायर किया जाए। हालांकि, आईपीओ दस्तावेज लौटाने की कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है।
