IPO : मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने दो कंपनियों- BVG India और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक इंडिया के आईपीओ पेपर लौटा दिए हैं। इंटीग्रेटेड सर्विसेज कंपनी BVG India ने फंड जुटाने के लिए सितंबर 2021 में आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। इस आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाने थे। वहीं, कंपनी के प्रमोटर्स और प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर 3i ग्रुप द्वारा 71,96,214 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जानी थी। मार्केट रेगुलेटर ने 2 मार्च को BVG India के और 3 मार्च को फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक इंडिया के आईपीओ पेपर लौटाए हैं।
