Shadowfax IPO: कल से खुलेगा शैडोफैक्स का ₹1,907 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड और लेटेस्ट GMP सहित जानिए पूरी डिटेल्स

Shadowfax IPO: ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, शैडोफैक्स के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹10-11 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे है। इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को फिलहाल अच्छा मुनाफा मिलने का संकेत मिल रहा है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज इस पब्लिक इश्यू के जरिए ₹1,907.27 करोड़ जुटाने की तैयारी में है

Shadowfax IPO: दिग्गज लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) का आईपीओ कल यानी 20 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। फ्लिपकार्ट के निवेश वाली इस कंपनी के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह बढ़ता दिख रहा है। आईपीओ खुलने से पहले आज इसके GMP में उछाल देखने को मिला है। आइए आपको बताते है इस आईपीओ की पूरी डिटेल्स और कितना है इसका लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम।

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज इस पब्लिक इश्यू के जरिए ₹1,907.27 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इसमें ₹1,000 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹907.27 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।

Shadowfax IPO की महत्वपूर्ण डिटेल्स


IPO खुलने की तारीख: 20 जनवरी

IPO बंद होने की तारीख: 22 जनवरी

प्राइस बैंड: ₹118 – ₹124 प्रति शेयर

लॉट साइज: 120 शेयर (न्यूनतम ₹14,880 निवेश)

अलॉटमेंट की तारीख: 23 जनवरी

लिस्टिंग की तारीख: 28 जनवरी को BSE और NSE पर

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

शैडोफैक्स ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में ₹11.8 करोड़ के घाटे के मुकाबले, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹6.4 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (H1 FY26) में यह मुनाफा बढ़कर ₹21 करोड़ हो गया है।

आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, नए केंद्रों के लीज भुगतान, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए किया जाएगा। कंपनी को Flipkart, TPG, Mirae Asset और Nokia Growth Funds जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

ग्रे मार्केट से क्या मिल रहे संकेत

आज 19 जनवरी को ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, शैडोफैक्स के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹10-11 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे है। अगर अपर प्राइस बैंड ₹124 को आधार मानें, तो शेयर ₹134 से ₹135 के आसपास लिस्ट हो सकता है। यह मौजूदा भाव पर लगभग 8.87% से 9% तक के लिस्टिंग मुनाफे का संकेत दे रहा है। हालांकि, यह प्रीमियम पिछले कुछ दिनों के 12% के स्तर से थोड़ा कम हुआ है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।