Get App

ShareChat IPO: अगले 12-18 महीनों में लिस्ट हो सकती है शेयरचैट, FY26 में रेवेन्यू ₹1000 करोड़ रहने का अनुमान

ShareChat IPO: शेयरचैट की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। भारत में TikTok बैन होने के बाद कंपनी ने महज 30 घंटों के अंदर ही अपना शॉर्ट-वीडियो ऐप 'Moj' लॉन्च कर दिया था। आज शेयरचैट और Moj के मिलाकर लगभग 20 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 04, 2026 पर 9:42 AM
ShareChat IPO: अगले 12-18 महीनों में लिस्ट हो सकती है शेयरचैट, FY26 में रेवेन्यू ₹1000 करोड़ रहने का अनुमान
ShareChat पिछले 9 महीनों से कैश फ्लो के मामले में पॉजिटिव रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट (ShareChat) अगले 12-18 महीनों में शेयर बाजारों में लिस्ट होने की तैयारी में है। इसके को-फाउंडर और CEO अंकुश सचदेवा ने CNBC-TV18 के साथ एक खास बातचीत में यह जानकारी दी। कंपनी की वैल्यूएशन आखिरी बार 2022 में 5 अरब डॉलर आंकी गई थी। सचदेवा ने बताया कि उसके बाद से फंडिंग का कोई राउंड नहीं हुआ है। असल वैल्यूएशन अब IPO के समय ही तय होगी।

लिस्टिंग की समय-सीमा बताते हुए सचदेवा ने कहा, "हमने कई अहम पड़ाव पार कर लिए हैं, जैसे कि कैश फ्लो का पॉजिटिव होना और EBITDA का ब्रेक-ईवन पर आना। अब हमारे बिजनेस में अनुमान लगाने की बेहतर क्षमता आ गई है। पब्लिक होने के लिए अगले 12-18 महीनों का समय ही हमारा लक्ष्य है।" बता दें कि जब कंपनी की कमाई उसके रोजमर्रा के खर्चों के बराबर हो जाती है, तो उसे EBITDA ब्रेक-ईवन कहते हैं। मतलब कि कंपनी न फायदा कमा रही होती है और न नुकसान उठा रही होती है।

वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू लगभग ₹1000 करोड़ रहने का अनुमान

शेयरचैट पिछले 9 महीनों से कैश फ्लो के मामले में पॉजिटिव रही है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में उसका रेवेन्यू लगभग ₹1,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा, जो पिछले साल के मुकाबले 38% की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में ₹800 करोड़ खर्च किए थे। वित्त वर्ष 2025 में खर्च ₹219 करोड़ रहा, और वित्त वर्ष 2026 में इसके घटकर लगभग ₹120-130 करोड़ रहने की उम्मीद है। सचदेवा का कहना है कि अप्रैल 2026 वह पहला महीना हो सकता है, जब कंपनी एक ही समय पर EBITDA, PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) और कैश फ्लो, तीनों मामलों में पॉजिटिव हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें