4 मई से शुरू हफ्ते में देश के IPO मार्केट में 3 नए पब्लिक इश्यू दस्तक देने जा रहे हैं। इनमें से 2 SME सेगमेंट से हैं और एक इश्यू एक रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का है। इसके अलावा पहले से खुले एक IPO में भी नए हफ्ते में पैसे लगाने का मौका रहेगा। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है। शेयर बाजार में होने वाली नई लिस्टिंग की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में केवल 2 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
Value 360 Communications IPO: कंपनी ₹41.69 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू में ₹37.53 करोड़ के 38 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹4.16 करोड़ के 4 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। यह IPO 4 मई को खुलेगा और 6 मई को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड ₹95-₹98 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 11 मई को लिस्ट हो सकते हैं।
Recode Studios IPO: ₹44.59 करोड़ का पब्लिक इश्यू 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹150-₹158 प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। IPO में ₹39.55 करोड़ के 25 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹5.04 करोड़ रुपये के 3 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO की क्लोजिंग के बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 12 मई को हो सकती है।
Bagmane Prime Office REIT IPO: इस रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का इश्यू 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा। इश्यू का साइज ₹3,405 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹95-₹100 प्रति शेयर है। IPO में ₹2,390 करोड़ के 23.90 नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹1,015 करोड़ के 10.15 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। ट्रस्ट की लिस्टिंग NSE और BSE पर 15 मई को होने की उम्मीद है।
OnEMI Technology IPO: ₹925.92 करोड़ का पब्लिक इश्यू 5 मई को बंद होने वाला है। यह 30 अप्रैल को खुला था और इसे अभी तक 0.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹162-₹171 प्रति शेयर और लॉट साइज 87 शेयर है। IPO में ₹850 करोड़ के 4.97 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही ₹75.92 करोड़ के 44 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 8 मई को शुरुआत कर सकते हैं।
नए सप्ताह में 5 मई को NSE SME पर Amba Auto Sales & Services की लिस्टिंग हो सकती है। इसका पब्लिक इश्यू फुली सब्सक्राइब हुआ था। 8 मई को NSE और BSE पर OnEMI Technology के शेयरों की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। यह IPO अभी ओपन है और 5 मई को बंद होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।