दो और कंपनियों के मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी, सेबी ने IPO को दिखाई हरी झंडी

New IPO: बाजार नियामक सेबी ने दो कंपनियों के आईपीओ को हरी झंडी दिखाई है। इन दोनों कंपनियो ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल किया था और अब सेबी ने इन्हें आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने की मंजूरी दी है। जानिए इन दोनों कंपनियों के बारे में और इनके आईपाओ के प्लान के बारे में

अपडेटेड May 01, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
New IPO: जेनेरिक दवा बनाने वाली हिंदुस्तान लैब (Hindustan Lab) और स्टील के ट्यूब और पाइप बनाने वाली आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (RK Steel Manufacturing Company) के आईपीओ को हरी झंडी मिल गई है।

New IPO: जेनेरिक दवा बनाने वाली हिंदुस्तान लैब (Hindustan Lab) और स्टील के ट्यूब और पाइप बनाने वाली आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (RK Steel Manufacturing Company) के आईपीओ को हरी झंडी दिखा दी है। बाजार नियामक सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने इन दोनों कंपनियों के जरिए आईपीओ को फंड जुटाने की मंजूरी दी है। इसमें से एक कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का है तो दूसरी कंपनी के आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हीगी। आईपीओ की सफलता के बाद इन दोनों कंपनियों की शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Hindustan Laboratories IPO

पहले बात करतें है हिंदुस्तान लैबोरेटरीज के आईपीओ की तो इसके तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री भी करेंगे। आईपीओ के DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) के मुताबिक इसके जरिए कंपनी 50 लाख शेयर जारी करेगी। इसके अलावा आईपीओ के ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए प्रमोटर 91 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके आईपीओ के पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स को मिलेगा, वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसे वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे। हिंदुस्तान लैब एक भारतीय फार्मा कंपनी है जो बड़े पैमाने पर जेनेरिक दवाईयां बनाती है और B2G (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट) फ्रेमवर्क के तहत सरकारी संस्थाओं को इसकी सप्लाई करती है।


RK Steel Manufacturing Company

अब आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की बात करें तो यह इश्यू पूरी तरह से नए शेयरों का है यानी कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी हल्की नहीं करेंगे। इस इश्यू के तहत कंपनी 2 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज हल्का करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Allen Career Institute अब शेयर बाजार में लगाएगा क्लास! IPO की तैयारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।