ASK Auto IPO: दोपहिया गाड़ियों के लिए एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम तैयार करने वाली आस्क ऑटो का 834 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों का रुझान अभी तक फीका दिख रहा है लेकिन ब्रोकरेज इसे लेकर काफी पॉजिटिव हैं। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने मॉर्गन स्टैनले, गोल्डमैन सैक्स, न्यूबर्जर बर्मन, निप्पन लाइफ इंडिया, ICICI प्रू म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा म्यूचुअल फंड समेत 25 एंकर निवेशकों से 250.20 करोड़ रुपये जुटाए थे।
