Maitreya IPO Listing: 98% के लिस्टिंग गेन ने किया खुश, लेकिन फिर इस कारण लगा तगड़ा झटका

Maitreya Medicare IPO Listing: सूरत के मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल (Maitreya Medicare) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। पहले ही दिन इसने आईपीओ निवेशकों के पैसों को 98 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया लेकिन फिर इसने निवेशकों को तगड़ा झटका दे दिया। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
Maitreya IPO Listing: सूरत में स्थित मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल मैत्रेय मेडीकेयर में 18 से अधिक प्रकार की स्पेशल्टी और सुपर स्पेशल्टी हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराती है। आज इसके शेयर भी लिस्ट हो गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Maitreya Medicare IPO Listing: सूरत के मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल (Maitreya Medicare) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। पहले ही दिन इसने आईपीओ निवेशकों के पैसों को 98 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया लेकिन फिर बिकवाली के दबाव में टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 446 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 82 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 162.55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 98.23 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Maitreya Medicare Listing Gain) मिला।

    हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूट गए। टूटकर यह 154.45 रुपये (Maitreya Medicare Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। इसी लोअर सर्किट पर यह बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 88.35 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Mamaearth IPO Listing: फ्लैट एंट्री ने किया निराश, आईपीओ को मिला था मिला-जुला रिस्पांस


    Maitreya Medicare IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    मैत्रेय मेडीकेयर का 14.89 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 अक्टूबर-1 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 446.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 85.41 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 744.03 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 509.40 गुना भरा था।

    इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18.16 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी के हॉस्पिटल सेटअप के लिए इक्विटी इनवेस्टमेंट, कुछ नॉन-कंवर्टिबल रिडीमेबल प्रिफरेंस शेयरों के रिडेम्प्शन, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    Mish Designs IPO Listing: 31% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, खुदरा निवेशकों ने खूब लगाए थे पैसे

    Maitreya Medicare के बारे में

    सूरत में स्थित मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल मैत्रेय मेडीकेयर में 18 से अधिक प्रकार की स्पेशल्टी और सुपर स्पेशल्टी हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 272 फीसदी उछलकर 4.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 2.54 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।