Fedbank Financial Services IPO: घरेलू मार्केट में पहले से ही लिस्टेड और रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक की NBFC इकाई भी अब लिस्ट होने जा रही है। इसकी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) इकाई फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services) का आईपीओ बुधवार 22 नवंबर को खुलेगा। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर 8 रुपये यानी 5.71 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। पिछले हफ्ते यह 10 रुपये पर था यानी ग्रे मार्केट में स्थिति थोड़ी कमजोर हुई है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
