KFin Tech IPO: देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार कंपनी का इश्यू आज खुलेगा, क्या इसे सब्सक्राइब करना ठीक है?

KFin Tech IPO: देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार कंपनी का इश्यू खुला है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपर्ट्स ने इस इश्यू के बारे में क्या सलाह दी है. अगर आप इस इश्यू को सब्सक्राइब करना चाहते हैं तो पहले जानकारों की राय जरूर जान लें

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 1:06 AM
Kfin Tech एसेट मैनेजर्स और कॉरपोरेट इश्यूअर्स को वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी है

KFin Tech IPO Opening Date: पिछले कुछ दिनों में कई कंपनियों के IPO आए हैं। लेकिन आज जिस कंपनी का इश्यू खुल रहा है उसकी कोई लिस्टेड प्रतिद्वंदी कंपनी नहीं है। इस कंपनी का नाम है केफिन टेक (KFin Tech) । यह देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) है। कंपनी का 1500 करोड़ रुपए का इश्यू 19 दिसंबर को खुलेगा और 21 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानि इसमें कोई फ्रेश इश्यू जारी नहीं हो रहा है। कंपनी की प्रमोटर कंपनी जनरल अटलांटिक सिंगापुर (General Atlantic Singapore) अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है। IPO खुलने से पहले कंपनी ने 44 एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं और 366 रुपये के भाव पर उन्हें 1.84 करोड़ इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का रुझान इस इश्यू को लेकर फिलहाल पॉजिटिव नहीं दिख रहा है।

KFin Tech IPO की डिटेल्स

KFin Tech के IPO का इश्यू प्राइस 347-366 रुपए तय किया गया है। इसके इश्यू का लॉट साइज 40 शेयरों का है। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 26 दिसंबर को फाइनल होगा और लिस्टिंग 29 दिसंबर को है। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

KFin Tech IPO: क्या निवेशकों को सब्सक्राइब करना चाहिए?


घरेलू ब्रोकरेज फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज के मुताबिक केफिन के मौजूदा वैल्यूएशन के हिसाब से इश्यू फुल्ली प्राइस्ड दिख रहा है यानी कि इसमें निवेश पर लिस्टिंग गेन के चांस नहीं दिख रहे हैं। एक और घरेलू ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग ने इसे अवाइड रेटिंग दी है। केफिन टेक के साथ सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी और प्रमोटर के खिलाफ कानूनी मामले हैं। इसके अलावा यह बहुत ही ज्यादा रेगुलेटेड एनवायरमेंट में काम करती है। इसका रेवेन्यू भी बहुत कम ग्राहकों से आता है। इसके अलावा इस इश्यू के साथ निगेटिव यह है कि यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है और खुदरा निवेशकों के लिए महज 10 फीसदी हिस्सा आरक्षित है।

KFin Tech का क्या चल रहा है GMP?

ग्रे मार्केट में केफिन टेक के शेयर 8 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड रहे हैं। हालांकि बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय सेहत के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

KFin Tech: क्या है कंपनी का कारोबार?

Kfin Tech एसेट मैनेजर्स और कॉरपोरेट इश्यूअर्स को वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी है। सितंबर 2022 के आंकड़ों के मुताबिक एनपीएस के लिए यह दो ऑपरेटिंग सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसीज में से एक है। यह भारत में ही नहीं बल्कि मलेशिया, फिलीप्पींस और हॉन्ग कांग के म्यूचुअल फंडों और प्राइवेट रिटायरमेंट स्कीमों को भी सेवाएं मुहैया कराती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।