100 रुपये का शेयर, ₹199.50 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन डबल हो गए IPO निवेशकों के पैसे

Shri Balaji Valve Components IPO Listing: स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी श्री बालाजी वॉल्व कंपोनेंट्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग धमाकेदार रही। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से लगभग दोगुने हो गए। इसके चलते पहले ही दिन IPO निवेशकों को बंपर मुनाफा मिला

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 8:34 PM
Balaji Valve Components Listing: आईपीओ के जरिए कंपनी ने 21.60 करोड़ रुपये जुटाए

Shri Balaji Valve Components IPO Listing: स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी श्री बालाजी वॉल्व कंपोनेंट्स लिमिटेड (Shri Balaji Valve Components Limited) के शेयरों की लिस्टिंग धमाकेदार रही। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से लगभग दोगुने हो गए। इसके चलते पहले ही दिन IPO निवेशकों को बंपर मुनाफा मिला। कंपनी के शेयर बंपर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट में लॉक हो गए और खबर लिखे जाने के समय 199.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। यह इसके 100 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 99.5 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का IPO पूरी तरह से नए शेयरों का था और इसके तहत इसने 21.6 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था। कंपनी ने अपने आईपीओ से करीब 21.60 करोड़ रुपये जुटाए।

श्री बालाजी वॉल्व कंपोनेंट्स (SBVCL) ने बताया कि आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी अतिरिक्त प्लांट्स और मशीनों को लगाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। पुणे मुख्यालय वाली यह कंपनी पावर, कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस और फार्मा इंडस्ट्री आदि के लिए वाल्व कम्पोनेंट्स बनाती है।


यह ही पढ़ें- Adani Ports ने इस कारण बढ़ाया कारोबारी टारगेट, शेयरों को मिल गया तगड़ा सपोर्ट

SBVCL ने पिछले तीन सालों में जर्मनी, सिंगापुर, ताइवान, इटली, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कतर और अमेरिका को अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की जरूरतों को समझने और शानदार डिजाइन के प्रोडक्ट को बनाने की क्षमता के कारण इसकी बढ़ोतरी हुई है।

हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर थे। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार थे। बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स IPO के लिए बाजार निर्माता हेम फिनलीज था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।