Shri Hare-Krishna Sponge IPO: शेयर 10% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, IPO निवेशकों को पहले ही दिन मुनाफा

Shri Hare-Krishna Sponge IPO Listings: श्री हरे-कृष्ण स्पंज आयरन के शेयर मंगलवार 1 जुलाई को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 10% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर 64.80 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 59 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 10 फीसदी अधिक है। श्री हरे-कृष्ण स्पॉन्ज आयरन ने SME IPO के जरिए शेयर बाजार में एंट्री की है

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 10:52 AM
Shri Hare-Krishna Sponge IPO Listings: कंपनी का आईपीओ 24 जून से 26 जून तक बोली के लिए खुला था

Shri Hare-Krishna Sponge IPO Listings: श्री हरे-कृष्ण स्पंज आयरन के शेयर मंगलवार 1 जुलाई को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 10% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर 64.80 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 59 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 10 फीसदी अधिक है। श्री हरे-कृष्ण स्पॉन्ज आयरन ने SME IPO के जरिए शेयर बाजार में एंट्री की है। कंपनी का आईपीओ 24 जून से 26 जून तक बोली के लिए खुला रहा था।

इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और आखिरी दिन तक यह आईपीओ कुल 6.43 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 56 से 59 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का था, जिसके जरिए कंपनी ने कुल करीब 29.91 करोड़ रुपये जुटाए।

IPO में निवेश करने के लिए न्यूनतम 2,000 शेयरों के लिए बोली लगानी थी, जिसकी लागत करीब 1.18 लाख रुपये थी। इसके बाद निवेशक उसी अनुपात में आगे बोली लगा सकते थे।


कंपनी के बारे में

श्री हरे-कृष्ण स्पंज आयरन की स्थापना साल 2003 में हुई थी। यह कंपनी मुख्य रूप से स्टील उत्पादकों को स्पंज आयरन की सप्लाई करती है। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट छत्तीसगढ़ के सिलतरा-रायपुर में लगा है और यह सीमित भौगोलिक इलाकों में अपनी सेवाएं देती है।

कंपनी ने बताया कि वह IPO से मिली राशि का एक बड़ा हिस्सा, करीब 23 करोड़ रुपये, एक कैप्टिव पावर प्लांट को लगाने में खर्च करेगी। इस प्लांट को रायपुर के सिलतारा में लगाया जाएगा और इससे कंपनी के एनर्जी लागत में कमी और संचालन में आत्मनिर्भरता आएगी।

यह भी पढ़ें- Raymond Realty Listings: रेमंड रियल्टी के शेयरों की कमजोर शुरुआत, 4% की गिरावट के साथ लिस्ट हुए शेयर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।