Get App

Shyam Metalics IPO: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

बता दें कि Shyam Metalics आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर 24 जून 2021 को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2021 पर 3:43 PM
Shyam Metalics IPO: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

121.43 गुना ओवर सब्सक्राइब होने के बाद Shyam Metalics के आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक बड़ी उत्सुकता से अलॉटमेंट  का इंतजार कर रहे हैं। इस आईपीओ के तहत होने वाले शेयर अलॉटमेंट की तिथि 21 जून है।

बाजार जानकारों के मुताबिक Shyam Metalics IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) आज 135 रुपये है जो आईपीओ में दांव लगाने वाले और कंपनी के प्रमोटरों दोनों के नजरिए से एक अच्छी खबर है। ऐसे में इस आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों का सपना होगा कि अलॉटमेंट की तिथि को उनका नाम शेयर पाने वालों की सूची में शामिल हो।

ऐसे निवेशकों को सलाह है कि वह आईपीओ में अपने स्टेटस को ऑनलाइन चेक करने के लिए  आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार  KFintech Private Limited की वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वे अपना आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस बीएसई की बेवसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

रजिस्टार की वेबसाइट पर अपना स्टेट्स के चेक करने के लिए बिडर ऑफिशियल रजिस्ट्रार KFintech private Limited वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक kosmic.kfintech.com/ipostatus पर लॉग ऑन करें। अगर बीएसई वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो बीएसई की डायरेक्ट लिंक  bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर सीधे लॉग इन करें।

बिडर्स को सलाह है कि वो 21 जून 2021 को Shyma Metalics के आईपीओ के तहत शेयरों के अलॉटमेंट के एलान के बाद इन वेबसाइट पर लॉग इन करें।

KFintech website पर कैसे चेक करें स्टेटस

kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें। आईपीओ सिलेक्ट करें। इसके बाद अपना  DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले। अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।

फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा। इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।

बीएसई साइट पर कैसे चेक करे स्टेटस

सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें। यहां आप इक्विटी पर क्लिक करें। इश्यू नेम में Shyma Metalics डालें। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर  डालें। उसके बाद Im not a robot पर क्लिक करें। फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके  कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।

बता दें कि Shyma Metalics आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर 24 जून 2021 को होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें