Sigachi Industries IPO: दूसरे दिन तक 23.12 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल पोर्शन 38.49 गुना से ज्यादा भरा, जानिए GMP

Sigachi Industries IPO: ग्रे मार्केट में सिगाची के शेयर करीब 160 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement

Sigachi Industries IPO: केमिकल बनाने वाली इस कंपनी का इश्यू दूसरे दिन के अंत तक 23.12 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 53.86 लाख इक्विटी शेयरों के बदले 12.45 करोड़  बोली लगी है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 38.49 गुना बोली लगी है।

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से में 16.99 गुना और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से में 82% सब्सक्रिप्शन हुआ है।

Sigachi Industries सेलुलोज आधारित प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 125.43 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी का प्राइस बैंड 161-163 रुपए है। Sigachi Industries का इश्यू 1 नवंबर को खुला और 3 नवंबर को बंद होगा।

Fino Payments Bank IPO: आखिरी दिन अब तक 96% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें क्या है GMP

हैदराबाद मुख्यालय वाली सिगाची इंडस्ट्री इस आईपीओ के जरिए 77 लाख शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर पेश कर रही है। हालांकि पहले कंपनी की योजना सिर्फ 28.4 लाख शेयरों को जारी करने की थी। आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, कंपनी इस आईपीओ के जरिए 125 कोड़ रुपये जुटा सकती है।

ग्रे मार्केट के जानकारों के मुताबिक, सिगाची के शेयर मंगलवार को ग्रे मार्केट में करीब 160 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह इश्यू प्राइस से 99% ऊपर है। इस हिसाब से देखें तो Sigachi Industries के शेयर 333 (163+160) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 नवंबर को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट हो सकती है।

रिटेल निवेशक सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ के लिए 90 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। एक लॉट के लिए बोली लगाने की न्यूनतम राशि 4,670 रुपये होगी। अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।