Get App

कैश लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली SIS Cash Services लाएगी IPO, रहेंगे ₹100 करोड़ के नए शेयर

SIS Cash Services IPO News: कंपनी अपने आईपीओ में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 37.6 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैश व्हीकल्स खरीदने और सिक्योर्ड व्हीकल के निर्माण के लिए करेगी। इसके अलावा 29.8 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल करने का प्लान ​है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 30, 2025 पर 1:12 PM
कैश लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली SIS Cash Services लाएगी IPO, रहेंगे ₹100 करोड़ के नए शेयर
SIS Cash Services IPO News: कंपनी के प्रमोटर SIS और एसएमसी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस क्रमशः 17.95 लाख और 19.19 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिये बेचेंगे

SIS Cash Services IPO News: कैश लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली एसआईएस कैश सर्विसेज (SIS Cash Services) ने इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के माध्यम से पैसे जुटाने के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। कंपनी द्वारा लाये जाने वाले आईपीओ में 100 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर रहेंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 37.15 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी के प्रमोटर एसआईएस (SIS) और एसएमसी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (SMC Integrated Facility Management Solutions) क्रमशः 17.95 लाख और 19.19 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बेचेंगे।

अगस्त 2017 से लिस्टेड कॉर्पोरेट फर्म SIS, जिसे पहले सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया के नाम से जाना जाता था वह शेयर बेचने वाली है। SIS के पास कंपनी में 39.31 प्रतिशत हिस्सेदारी है। SMC इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के पास SIS कैश सर्विसेज में क्रमश 9.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Singpai Pte के पास कंपनी के 49 प्रतिशत शेयर हैं। जबकि एकमात्र सार्वजनिक शेयरधारक गुजरात फ्यूजन ग्लास एलएलपी (Gujarat Fusion Glass LLP) के पास कंपनी में 2 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग है।

SIS कैश सर्विसेज 13 वर्षों से कैश लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान कर रही है। ये कंपनी AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज, CMS इंफो सिस्टम्स और रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज जैसी लिस्टेड कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें