FY22 यानी अगले एक साल में छोटी और मध्यम श्रेणी की 60 से अधिक कंपनियां (SMEs) फंड जुटाने के लिए IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। ये कंपनी अपने बिजनेस रिक्वायरमेंट् को पूरा करने के लिए अगले एक साल में BSE के SME प्लेटफॉरम पर खुद को लिस्ट कराएंगी। BSE SME के प्रमुख अजय ठाकुर ने यह जानकारी दी।

BSE SME एंड स्टार्टअप्स के हेड अजय ठाकुर ने कहा कि पिछले साल यानी FY21 केवल 16 SMEs ने फंड जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया था। जबकि, बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के लिए 400 प्रॉस्पेक्टस फाइल हो चुके हैं। इनमें से 337 SMEs अब तक लिस्ट हो चुकी हैं और अगले एक साल में 63 SMEs को इस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा।

अजय ठाकुर ने कहा कि इस साल जो छोटी और मध्यम आकार की कंपनियां लिस्ट होंगी उनमें अधिकतक आईटी, ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मा, इंफ्रा और हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कंपनियां हैं। उन्होंने बताया कि लिस्टिंग से SMEs को अपनी ब्रांड बिल्डिंग में मदद मिलेगी, साथ ही क्रेडिट रेटिंग में सुधार होगा और उन्हें आसानी से फाइनेंस मिलेगा जिससे उनका ग्रोथ होगा।

BSE SME प्लेटफॉर्म 2012 में लॉन्च

BSE ने करीब 9 साल पहले छोटी कंपनियों को ग्रोथ के लिए पूंजी जुटाने का मौका देने के लिए SME प्लेटफर्म मार्च, 2012 में लॉन्च किया था। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक SME सेग्मेंट में 337 कंपनियां लिस्टेड हो चुकी हैं और इन कंपनियों ने 3500 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

इस पर लिस्टेड कंपनियां को m-cap 26,300 करोड़ रुपये से अधिक है। खास बात यह है कि इनमें से 99 कंपनियां अब मेन बोर्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर चुकी हैं। वहीं, 12 कंपनियां BSE के Startup प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं, जो दिसंबर 2018 में लॉन्च हुआ था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।