Get App

OYO ने घटाया आईपीओ का साइज, इस हफ्ते ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की है तैयारी

OYO इस हफ्ते आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत फ्रेश शेयरों में से सिर्फ एक तिहाई को ही बेचा जाएगा, इससे कंपनी को प्राप्त होने वाली फ्रेश कैपिटल की मात्रा कम हो जाएगी। कंपनी ने इसके पहले सितंबर 2021 में आईपीओ कागजात दाखिल किए थे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 6:56 PM
OYO ने घटाया आईपीओ का साइज, इस हफ्ते ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की है तैयारी
होटल एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म Oyo ने तकनीकी चुनौतियों के बीच अपने आईपीओ के साइज को कम करने का निर्णय लिया है।

OYO IPO : होटल एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म Oyo ने तकनीकी चुनौतियों के बीच अपने आईपीओ के साइज को कम करने का निर्णय लिया है। कंपनी अपने लगभग दो-तिहाई शेयरों में कटौती करने जा रही है। कंपनी इस हफ्ते आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत फ्रेश शेयरों में से सिर्फ एक तिहाई को ही बेचा जाएगा, इससे कंपनी को प्राप्त होने वाली फ्रेश कैपिटल की मात्रा कम हो जाएगी। बता दें कि कंपनी ने इसके पहले सितंबर 2021 में आईपीओ कागजात दाखिल किए थे, लेकिन सेबी ने उसे कुछ अतिरिक्त जानकारियों के साथ फिर से ड्राफ्ट पेपर फाइल करने के लिए कहा था।

कमजोर शर्तों पर आईपीओ आगे बढ़ाने की कोशिश

आईपीओ साइज कम करने के फैसले से पता चल रहा है कि कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल खुद पर वित्तीय दबाव कम करना चाहते हैं। इसके लिए वे कमजोर शर्तों पर भी आईपीओ को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रैवल मार्केट में महामारी के समय की तुलना में रिकवरी देखने को मिली है।

ओयो के तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं। दिसंबर में कंपनी ने कहा कि वह अपने कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में 600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इस बीच, अग्रवाल ने फर्म में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अरबों डॉलर का कर्ज लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें