Get App

SLCM IPO: एग्री वेयरहा​उसिंग कंपनी ला रही है पब्लिक इश्यू, कॉन्फिडेंशियल तरीके से जमा किया ड्राफ्ट

SLCM IPO: कंपनी एग्री लॉजिस्टिक्स में टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विसेज देती है। यह पूरे कृषि इकोसिस्टम को सेवाएं देती है, जिसमें किसान, प्रोसेसर, मिलर, व्यापारी, आयातक, निर्यातक, कमोडिटी एक्सचेंज और केंद्र व राज्य सरकारें शामिल हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 1:16 PM
SLCM IPO: एग्री वेयरहा​उसिंग कंपनी ला रही है पब्लिक इश्यू, कॉन्फिडेंशियल तरीके से जमा किया ड्राफ्ट
अब तक SLCM 1,300 से अधिक कृषि कमोडिटीज को संभाल चुकी है।

कृषि भंडारगृह यानि एग्री वेयरहा​उसिंग कंपनी सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट (SLCM) अपना आईपीओ ला रही है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास अपने IPO के लिए कॉन्फिडेंशियल तरीके से दस्तावेज जमा कर दिए हैं। यह कंपनी एग्री लॉजिस्टिक्स में टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विसेज देती है। कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं।

कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। दूसरी ओर स्टैंडर्ड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक डॉक्युमेंट बन जाता है।

कितनी पुरानी है SLCM

साल 2009 में शुरू हुई SLCM भारत के साथ-साथ म्यांमा में भी कृषि उत्पादों के वैज्ञानिक तरीके से भंडारण, उनकी गुणवत्ता की जांच और भंडारण की रसीदों पर कर्ज या धन उपलब्ध कराने जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान करती है। यह पूरे कृषि इकोसिस्टम को सेवाएं देती है, जिसमें किसान, प्रोसेसर, मिलर, व्यापारी, आयातक, निर्यातक, कमोडिटी एक्सचेंज और केंद्र व राज्य सरकारें शामिल हैं। अब तक कंपनी 1,300 से अधिक कृषि कमोडिटीज को संभाल चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें