IPO Alert: ₹9,300 करोड़ के मेगा IPO की तैयारी में है INOX Air Products! कोटक और जेपी मॉर्गन जैसे दिग्गज बैंकर्स नियुक्त

INOX Air Products: यह भारत के INOX ग्रुप और अमेरिका की मशहूर इंडस्ट्रियल गैस कंपनी Air Products and Chemicals के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी जल्द ही सेबी के पास अपने ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस जमा कर सकती है

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी प्रतिदिन 4,200 टन से अधिक लिक्विड गैस का उत्पादन करती है

INOX Air Products: देश की बड़ी इंडस्ट्रियल और मेडिकल गैस निर्माता कंपनी INOX Air Products भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी करीब 1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹9,300 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इस बड़े इश्यू को मैनेज करने के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक, जेपी मॉर्गन और सिटी बैंक जैसे दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है।

अमेरिकी दिग्गज के साथ है ज्वाइंट वेंचर

INOX Air Products भारत के INOX ग्रुप और अमेरिका की मशहूर इंडस्ट्रियल गैस कंपनी Air Products and Chemicals के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले एक महीने के भीतर सेबी के पास अपने ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर सकती है। फिलहाल कंपनी और नियुक्त किए गए बैंकों ने इस पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन बाजार में इस बड़े आईपीओ को लेकर चर्चाएं तेज हैं।


कंपनी का कारोबार और वित्तीय स्थिति

INOX Air Products गैस सेक्टर की एक एस्टेब्लिश खिलाड़ी है, जिसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। कंपनी के देश भर में लगभग 50 लोकेशन्स हैं और यह प्रतिदिन 4,200 टन से अधिक लिक्विड गैस का उत्पादन करती है। यह केमिकल, फार्मास्युटिकल, स्टील और टेक्सटाइल जैसे 18 अलग-अलग उद्योगों के 1,800 से अधिक ग्राहकों को अपनी सर्विसेज देती है। मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व लगभग 295 मिलियन डॉलर रहा। बता दें कि भारत का इंडस्ट्रियल गैस मार्केट 2023 में 11 अरब डॉलर का था, जिसके 2030 तक 21 अरब डॉलर होने का अनुमान है और INOX इस मार्केट का एक बड़ा प्लेयर है।

ग्लोबल अनिश्चितताओं से IPO बाजार का उत्साह पड़ा धीमा

साल 2025 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ मार्केट रहा था। हालांकि, मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण इस साल निवेशकों का उत्साह थोड़ा धीमा पड़ा है, लेकिन INOX जैसी कंपनियों के आने से बाजार में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है। INOX के अलावा, मुकेश अंबानी की Jio Platforms और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ भी कतार में हैं, जिनका बाजार को बेसब्री से इंतजार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।