Get App

SpaceX IPO: सऊदी अरब का PIF लगा सकता है $5 अरब, क्या वाकई $2 लाख करोड़ वैल्यूएशन पर है एलॉन मस्क की नजर?

SpaceX IPO: कंपनी का लक्ष्य रिकॉर्ड तोड़ 75 अरब डॉलर जुटाना है। अगर ऐसा हुआ तो यह IPO के साइज के मामले में सऊदी अरामको और अलीबाबा से आगे निकल जाएगी। SpaceX अपने मेगा पब्लिक इश्यू के लिए निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 10:05 AM
SpaceX IPO: सऊदी अरब का PIF लगा सकता है $5 अरब, क्या वाकई $2 लाख करोड़ वैल्यूएशन पर है एलॉन मस्क की नजर?
SpaceX शेयर बाजार में अपनी शुरुआत से काफी पहले ही एंकर निवेशकों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है।

अरबपति एलॉन मस्क की कंपनी SpaceX के IPO में एंकर निवेशक के तौर पर सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) पैसे लगा सकता है। यह लगभग 5 अरब डॉलर की हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि स्पेसएक्स शेयर बाजार में अपनी शुरुआत से काफी पहले ही एंकर निवेशकों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। एंकर निवेशक ऐसे संस्थागत खरीदार होते हैं, जो आमतौर पर IPO की ओपनिंग से पहले एक निश्चित हिस्सेदारी खरीदने का वादा करते हैं। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है और IPO की मांग को मजबूती मिलती है।

कंपनी का लक्ष्य रिकॉर्ड तोड़ 75 अरब डॉलर जुटाना है। अगर ऐसा हुआ तो यह IPO के साइज के मामले में सऊदी अरामको और अलीबाबा से आगे निकल जाएगी। सऊदी अरामको साल 2019 में 29 अरब डॉलर और अलीबाबा साल 2014 में 22 अरब डॉलर का पब्लिक इश्यू लेकर आए थे। SpaceX अपने इस मेगा पब्लिक इश्यू के लिए निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रही है।

हालां​कि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। किसी भी निवेश में बदलाव हो सकता है। टेक्सास के स्टारबेस में स्थित SpaceX ने हाल ही में SEC के पास IPO से जुड़े गोपनीय दस्तावेज यानि कि कॉन्फिडेंशियल पेपर जमा किए हैं। कंपनी इस साल के अंत तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है।

क्या सच में 2 लाख करोड़ डॉलर की वैल्यूएशन पर है नजर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें